Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी।
आज लामाचौड़ चौराहे का डॉ छवि कांडपाल बोरा ने स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का गहन जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नाला बंद करने के लिए लगाए जा रहे ह्यूम पाइपों का आकार अपेक्षाकृत छोटा पाया गया, जिससे भविष्य में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और निर्माण कार्य का अवलोकन कराया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप और उचित आकार के ह्यूम पाइप लगाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो बरसात के मौसम में स्कूल परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे आमजन और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन ने संबंधित विभाग को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
