21 Views
Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी: सड़कों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक कैंटर वाहन को रुकवाया, जिसमें कैटरिंग के बर्तनों के साथ लगभग 9 लोगों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था।ओवरलोडिंग और मानव सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ देखकर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही वाहन को सीज करने के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों को नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी
