
Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत मंडी के अंदर युवक और युवती के हुए डबल मर्डर के मामले में खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने आज डबल मर्डर के मामले का खुलासा करते हुए बताया हत्या में गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर,सौरभ भट्ट,दीपू शर्मा,दीपेश लटवाल शामिल है। हल्द्वानी की बड़ी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर इस जघन्य हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 12 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में प्रथम दृष्टया पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल स्वयं घटनास्थल पहुंचे और विशेष टीम गठित कर त्वरित खुलासे के निर्देश दिए।
मृतकों की पहचान
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई—
शुभम टम्टा, पुत्र किशोरी लाल टम्टा, निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा
लक्ष्मी पोखरिया, पुत्री हेमचंद्र पोखरिया, निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल
मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
हत्या की वजह: छेड़छाड़ का विरोध बना कारण
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब पी रहे थे, इसी दौरान मृतका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब शुभम और लक्ष्मी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए लक्ष्मी की भी हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम—
गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25 वर्ष)
सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20 वर्ष)
दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20 वर्ष)
दीपेश लटवाल उर्फ राज (25 वर्ष)
बरामदगी
हत्या में प्रयुक्त पत्थर
मोबाइल फोन
खून से सने कपड़े
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी गौरव नेगी के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दीपेश लटवाल के खिलाफ भी NDPS समेत कई मामले दर्ज हैं।
SSP का सख्त संदेश
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि—
“इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
