10 Views

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं के कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए।
स्टेशनों के आसपास मूलभूत सुविधाएं जोड़ने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आसपास के इलाकों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाना चाहिए। इसके लिए पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट और रेल विकास निगम को तालमेल से काम करना चाहिए।
बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना तलाशने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने कहा कि इस परियोजना की एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन बढ़ाने की संभावना तलाशने का भी निर्देश दिया
