8 Views

Gurmeet singh chandhok
रुड़की। रुड़की के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की इमली रोड पर बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे चले और एक दूसरे के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। कुछ लोगों ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी अभद्रता की गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को तीतर-बितर किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
