
Kashipur News: उधम सिंह नगर के काशीपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते सोमवार को खनन से भरे डंपर ने बाइक को कुचल दिया था। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गांव की सभी छोटी बड़ी सड़कों का जायजा लिया। साथ ही आबादी वाले रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
आबादी वाले रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
मंगलवार को SSP मणिकांत मिश्रा ने ढकिया, गुलजारपुर और ब्रह्मनगर के करीब आधा दर्जन गांवों की छोटी-बड़ी सभी सड़कों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए कि अब छोटी और ज्यादा घनी आबादी वाली सड़कों पर भारी वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। SSP ने सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सभी छोटी-बड़ी सड़कों पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी है।

आक्रोशित भीड़ ने कर दिया था डंपर को आग के हवाले
बता दें बीते सोमवार को सुबह आठ बजे करीब ढकिया नंबर एक के पास एक खनन से लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था (kashipur road accident)। हादसे में दो युवकों को मौत हो गई थी। क्षेत्र में हुई इस हृदय विदारक हादसे के बाद उग्र हुई भीड़ ने संवेदनशीलता को ताक पर रखकर कानून अपने हाथ में ले लिया और डंपर को आग के हवाले कर दिया
