Gurmeet singh chandhok



अल्मोड़ा।
दिनांक 09 फरवरी 2026 को नगर निगम अल्मोड़ा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर नगर निगम अल्मोड़ा की ओर से मंत्री गणेश जोशी का औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बजट सत्र में प्रदेश के समग्र विकास, नगरीय आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरों के संतुलित विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर निगम अल्मोड़ा के अधिकारियों ने भी प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
