
Pakistan Placed Three Demands Before The ICC: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पहले ही भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर चुका है। हालांकि इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से बातचीत की मांग की है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
क्या 15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच? T20 World Cup 2026
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े भारत और पाक के बीच मैच कराने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास कर रहा है। बीते दिन आठ फरवरी को आईसीसी और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की मीटिंग भी हुई। इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच को खेलने के लिए आईसीसी के सामने तीन बड़ी डिमांड रखी है। ये डिमांड ऐसी है कि इनमें से एक डिमांड तो भारत कभी मानेगा ही नहीं।
मैच खेलने के लिए पाकिस्तान की ये 3 डिमांड Pakistan Placed Three Demands Before The ICC
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए आईसीसी के सामने तीन शर्तें रखी हैं।
- पहली डिमांड – पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू की मांग
- दूसरी डिमांड – भारत के खिलाफ फिर से बाइलेटरल क्रिकेट शुरू हो
- तीसरी डिमांड – भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं
भारत कभी नहीं मानेगा पाकिस्तान की दूसरी डिमांड
हालांकि पाकिस्तान की दूसरी डिमांड भारत कभी नहीं मानेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार द्वीपक्षीय सीरीज साल 2012 में हुई थी। राजनीतिक तनाव के चलते 16 सालों से दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से और भी ज्यादा सख्ती
बताते चलें कि बीते साल हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ रुख और सख्स भी ज्यादा सख्त हुआ है। इस हमले के बाद से ही भारत ने पाक के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना बंद कर दिया था। एशिया कप 2025 में भी टीम ने पड़ोसी देश के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। देखा जाए तो भले ही भारत पाक की दो डिमांड के लिए हामी भर दें। लेकिन वो कभी भी बाइलेटरल सीरीज के लिए हां नहीं बोलेगा।
