Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी । मुखानी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की दो घटनाएं प्रकाश में आई हैं। दोनों घटनाएं बाइक सवार दो लोगों ने अंजाम दी। दो महिलाओं की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पहले मामले में फतेहपुर पीपल पोखरा स्थित देवभूमि सैनिक कालोनी निवासी कमला ने कहा कि 30 जनवरी को वह स्कूल से अपने पोते को लेने गई थीं। इस पर कालोनी के बाहर ही लिंक रोड पर दो बाइक सवार लोगों ने उनसे पता पूछा। इस दौरान उनके पैर छुए और फिर गले का मंगलसूत्र झपट भाग गए।
दूसरे मामले में ऊंचापुल बिठौरिया निवासी बीना पाठक ने बताया कि चार फरवरी की दोपहर ढाई बजे वह अपनी दुकान पर थीं। उस दौरान दो लोगों ने दुकान से मेहंदी मांगी। मेहंदी देते समय उनका मंगलसूत्र झपट कर भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया की अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
