62 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी तक प्रदेश में मौसम ख़राब रहने का अनुमान है। वैज्ञानिकों ने राज्य के सात जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं के चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने उक्त जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 जनवरी तक उत्तराखंड में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को इन खतरों से सावधान रहने की सलाह दी गई है
