341 Views

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड क्षेत्र पाटी एवं विकासखंड क्षेत्र बाराकोट की दो महत्वपूर्ण सड़कों की वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। जिससे प्रसन्न होकर क्षेत्रीय जनता ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार व्यक्त किया है विकासखंड पाटी में 1225 किलोमीटर लम्बी सड़क सांगों घिघारुकोट से बांस बस्वाडी और विकास खंड क्षेत्र बाराकोट में कामाज्यूला भंडार रैघांव तक 7 किलोमीटर लम्बी सड़क पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण की शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है बाराकोट मैं भी जनता ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार व्यक्त किया है
