चम्पावत
hayat ram arya

खंड विकास अधिकारी बाराकोट श्री अवनीश कुमार उपाध्याय ने अवगत कराया है कि दिनांक 17 जनवरी, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत बाराकोट की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह बैठक 04 फरवरी, 2026 (बुधवार) को विकास खंड सभागार, बाराकोट में प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में समस्त माननीय क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों—विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, समाज कल्याण, दुग्ध विकास, उद्यान, पशुपालन, खाद्य एवं आपूर्ति, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वजल, उरेडा, जलागम, वन, ग्रामीण निर्माण, कृषि, पर्यटन, सहकारिता एवं पंचायतीराज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को यथासमय उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सूचित किया गया है।
