Gurmeet singh chandhok

Amul Curd: अगर आप भी अमूल की दही का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए है। अमूल अपने प्रोडक्ट्स देश के साथ-साथ दुनियाभर में बेचता है। अमूल डेयरी कोऑपरेटिव्स में सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक है। हालांकि अब इस पर सवाल खड़े हो गए है। अमूल की दही क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई है। चलिए पूरा मामला विस्तार से जान लेते है।
Amul Curd में जो मिला वो आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक
दरअसल Trustified नाम के एक YouTube चैनल ने हाल ही में दावा किया कि पाउच वाला अमूल मस्ती दही आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। क्वालिटी टेस्ट में ये फेस हो गया है। वीडियो में दावा किया गया कि पाउच वाले दही में प्रति 100 ग्राम में 4.95 ग्राम प्रोटीन था।
Trustified ने खोली अमूल का पोल
जबकि लेबल पर 4 ग्राम मेंशन है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस दही में तय लिमिट से लगभग 2100 गुना ज़्यादा कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला। साथ ही यीस्ट और मोल्ड भी 60 गुना ज्यादा थे। जो कि आपकी सेहत को बेहद नुकसान पहुंचा सकते है।
दही में 2100 गुना ज्यादा कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया
आसान भाषा में समझे तो कोलीफॉर्म बैक्टीरिया ज्यादातर Sewage, गटर और ह्यूमन वेस्ट यानी Potty में पाए जाए है। ऐसे में इसका 2100 गुना ज्यादा दही में मिलना काफी हैरान कर देने वाला है। साइंस के हिसाब से देखा जाए तो दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में कोलीफॉर्म शून्य (acceptable limit zero) होना चाहिए।
अमूल ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद अमूल ने प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें उन्होंने Trustified की रिपोर्ट को गलत बताया। लेकिन कोई सबूत पेश नहीं किए गए। अब इससे बचने का एक ही तरीका है कि आप घर पर ही दही जमा कर खाए। जब तक इस मामले में और जानकारी सामने नहीं आ जाती बाहर पैकेट वाली दही अवाइड ही करें
