Gurmeet singh chandhok

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 फरवरी तक चंपावत जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लगने जा रही है। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने आज बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 फरवरी तक चंपावत जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लग जाएगी। उन्होंने कहा किसी भी जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन नहीं है। चंपावत जिला चिकित्सालय पहला जिला अस्पताल होगा जहां एमआरआई मशीन लगने जा रही है। उन्होंने कहा एमआरआई मशीन लगने के बाद जिले के मरीजों को बाहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पढ़ेंगे। उन्होंने कहा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लिया गया बड़ा कदम है। जिसका फायदा पूरे जिले के मरीजों को मिलेगा।
