Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। हाल ही में सामने आए ऑडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में हल्द्वानी में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालते हुए पहुँचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में दरांती लेकर आक्रोश जताया, जिससे माहौल और भी गंभीर नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की और ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
