
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के नानूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण निदेशालय और प्रांतीय रक्षा दल परिसर में प्रांतीय रक्षा दल के ‘स्थापना दिवस’ के मौके पर आयोजित रितिक परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने दिवंगत PRD वॉलंटियर्स के आश्रितों को आर्थिक सहायता और PRD कर्मियों के बच्चों को स्कॉलरशिप के चेक भी बांटे।
PRD जवानों के लिए की जाएगी विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना
मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा कि की PRD जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। साथ ही पीआरडी जवानों को भी अब ड्यूटी के दौरान चिकित्सालय में भर्ती होने की स्थिति में उपचार के दौरान ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उन्हें अधिकतम छह माह का मानदेय प्रदान किया जाएगा। साथ ही पीआरडी जवानों के लिए ग्राम अस्थल रायपुर में खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा।
चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में प्रदेश की सेवा कर रहे PRD जवान
सीएम ने कहा कि PRD जवान धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश में सुरक्षा और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। पीआरडी जवान, प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सुरक्षा व्यवस्था, लिपिकीय कार्यों और विभिन्न विभागीय का दायित्वों, प्राकृतिक आपदाओं में चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में कार्य कर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। सीएम ने कहा चारधाम यात्रा के दौरान भी जवानों ने धैर्य, संवेदनशीलता और सजगता के साथ लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराने में सहयोग किया।
जवानों के प्रतिदिन भत्ते में की बढ़ोतरी: CM
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने पीआरडी जवानों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य गठन के समय पीआरडी जवानों को मात्र 65 रुपये प्रतिदिन भत्ता मिलता था। अब उसमें 10 गुना वृद्धि करते हुए उसे 650 रुपये प्रतिदिन किया गया है। पीआरडी जवानों के आश्रित बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने मृत एवं घायल PRD जवानों और उनके आश्रितों को 70 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है
