
।
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
पिछले दिन अग्निवीर जवान के अंतिम संस्कार के दौरान व्यवस्थाओं की कमी को देखते हुए, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने स्थानीय प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया था। दुर्भाग्य से उस समय कुछ गलतफहमियों के कारण संवाद में कटुता आई, जो बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।
लेकिन अफसोस की बात है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा अधूरी वीडियो जारी कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। वीडियो को पूरी शुरुआत से प्रसारित नहीं किया गया, जिसमें स्पष्ट है कि मैंने केवल जनता की समस्या उठाई थी और पुलिस से व्यवहार सुधारने की बात कही थी।
मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि—
✔ मेरा उद्देश्य केवल जनता के सम्मान और सुव्यवस्था को बनाए रखना था
✔ न किसी का अपमान किया, न करने दूँगा
✔ जनसेवा और सत्य के साथ हमेशा खड़ा रहूँगा
मैं उन सभी साथियों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने सत्य को समझा और समर्थन दिया।
जनता का सम्मान और हित मेरे लिए सर्वोपरि था, है और रहेगा।
🙏
खुशाल सिंह अधिकारी
विधायक – लोहाघाट
