










रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को जनपद चम्पावत में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष, उल्लास, देशभक्ति एवं गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति महोदय द्वारा पुलिस लाइन, चम्पावत में निर्धारित समयानुसार राष्ट्रगान की मधुर धुन एवं सलामी के साथ सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया है।
ध्वजारोहण उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संकल्प/शपथ के रूप में पढ़कर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न पदकों, सम्मान चिह्नों एवं मेडल से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा पुलिस कार्यालय चम्पावत में तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में ध्वजारोहण किया जा रहा है।
मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 26/01/2026
