32 Views
Gurmeet singh chandhok



हल्द्वानी। आज श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री हरिकृशन साहिब जी, रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा प्रभातफेरी का भव्य आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरु जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
संगत ने कीर्तन गायन करते हुए नगर भ्रमण किया और समाज में भाईचारे, प्रेम व सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को लंगर सेवा भी प्रदान की गई। क्षेत्र में पूरे दिन गुरु नानक देव जी के उपदेशों की गूंज सुनाई दी।
