16 Views
Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में बढ़ते तापमान को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है मौसम विज्ञान केंद्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम के बारे में मौसम पूर्वानुमान जारी किया है
बुधवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक रहा और पहाड़ी इलाकों में सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 25.5°C मोहकमपुर (देहरादून) में दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 3.1°C मुक्तेश्वर (नैनीताल) में दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा
