महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज तल्लीताल पंत पार्क में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का 138वाँ जन्म दिवस समारोह भीमताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई I इसके अतिरिक्त कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री श्री शंकर कौरंगा जी (उपाध्यक्ष) राज्य स्तरीय जलागम परिषद, उत्तराखंड सरकार और विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री कुनाल जी रहे I इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एम सी पंत, सह संयोजक दिनेश सांगुड़ी, जितेन्द्र बिष्ट, जगदीश सनवाल, कमल जोशी, प्रकाश चंदोला, भावना महरा, पुष्कर महरा, वीना आर्या, पंकज उप्रेती, राधा कुल्याल, मुकेश पलड़िया, पंकज जोशी, कमलेश रावत, पारस चंद्र, मीनाक्षी आर्या, गोविंद नेगी, प्रेमा लोहनी, केडी सिंह लाल सिंह नेगी, मदन गिरी, चंद्रशेखर गिरी आदि मौजूद रहे I
