119 Views

सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें *दोपहिया वाहन चालक द्वारा 04 सवारी के साथ वाहन चलाकर* नियमों का उल्लंघन के साथ साथ अपना तथा अपने परिवार का जीवन जोखिम में डाला जा रहा था।
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी सीपीयू श्री जगदीश कोहली द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया।
नैनीताल पुलिस की अपील–
कृपया चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन की क्षमता 02 सवारियों की है, क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।
