Gurmeet singh chandhok

पहाड़ी इलाके हिमाचल में हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हरियाणा के करनाल से धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी आज मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई।
पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से गाड़ी सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हो गए है। जिसमें महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों के उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी
मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पानीपत, फतेहाबाद और हरियाणा आदि क्षेत्रों से ग्रुप में रविवार को पीर निगाह पहुंचे थे।यहां पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका और साथ ही लंगर भी लगाया। जिसके बाद मंगलवार सुबह माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और घर की तरफ वापसी कर रहे थे।
50 लोग घायल
इसी दौरान पीर निगाह मंदिर से कुछ दूरी पर चालक मालवाहक पर नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से वाहन खाई में गिर गया। जिसमें 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी फिलहाल किसी की भी जान-मान की हानी नहीं हुई है।
राहगीरों ने की घायल श्रद्धालुओं की मदद
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायल श्रद्धालुओं की मदद की और तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम भी मौके पर पहुंची।
